CBSE Sample Paper 2024-25: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्तमान सत्र 2024-25 के कौशल शिक्षा विषय के सैंपल पेपर अपलोड कर दिए हैं। कक्षा 9, 10, 11, 12 के सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर देखा जा सकता है । सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सैंपल पेपर डाउनलोड करें और साइट पर दिए गए विवरण की समीक्षा करें।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के मध्य में आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि सीबीएसई ने केवल कौशल शिक्षा विषयों के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र अभी जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद है बोर्ड जल्द ही मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र भी जारी करेगा। हालांकि 30 लाख से ज़्यादा छात्र कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर का इंतज़ार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा एक दो दिन में सैंपल पेपर जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
सीबीएसई सैंपल प्रश्नपत्रों से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ बोर्ड का सैंपर पेपर जारी करने का मकसद विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी देना है।
को हल करना छात्रों के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्रदान करता है, ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करता है, समय प्रबंधन में सुधार करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और प्रदर्शन को बढ़ाता है।
ऐसे देखें सैंपल पेपर
वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार सीबीएसई कौशल नमूना प्रश्न पत्र 2024-25 डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों को फॉलो करना होगा।
- 1. आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं ।
- 2. "नमूना प्रश्न पत्र" टैब पर क्लिक करें।
- 3. "कौशल शिक्षा" लिंक का चयन करें।
- 4. आपको विभिन्न विषयों के सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्र लिंक वाले पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- 5. नमूना पत्र डाउनलोड करने के लिए प्रासंगिक लिंक का चयन करें।
- 6. नमूना प्रश्न पत्र के साथ विषय की अंकन योजना भी उपलब्ध है।
- 7. यदि आवश्यक हो तो दस्तावेज़ प्रिंट करें।