MP Board Exam Result: कब हुई थी परीक्षा?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 12 मार्च, 2022 के बीच किया गया था। इसके बाद से ही छात्र बड़ी संख्या में अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, एमपी बोर्ड की ओर से इसके लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र परिणाम से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
MP Board Exam Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले उम्मीदवार एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।