बता दें कि माशिम द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया था। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 अप्रैल, 2021 को सूचना दी गई थी कि हाईस्कूल / हायर सेकेंड्री / हायर सेकेंड्री व्यावसायिक / डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
यह परीक्षाएं अब माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न कराई जाएंगी। हालांकि, इससे पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर चुका है।
प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यालयों द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जाएगा और प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के बाद परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।
प्रवेश पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी इसमें दी गई हर जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अगर किसी भी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में विषय या माध्यम संबंधी कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से ठीक कराया जा सकता है। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 10 मई तक संशोधन शुल्क जमा करके इसमें सुधार करा सकते हैं।