फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Class 5th, 8th Result: किसी भी समय जारी हो सकता है 5वीं, 8वीं का रिजल्ट; जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Fri, 12 Apr 2024 07:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Class 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड 15 अप्रैल के आसपास कभी भी 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
MP Board Class 5th, 8th Result - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Class 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही अपने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। एमपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के साथ-साथ कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्र भी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे पहले घोषित किए जाएंगे और 10वीं और 12वीं के नतीजे उसके बाद घोषित किए जाएंगे। बोर्ड  एक बार घोषित होने के बाद, छात्र रोल नंबर और आवेदन संख्या की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड 15 अप्रैल के आसपास ही 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

विज्ञापन


एमपी बोर्ड 15 अप्रैल के आसपास 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड कभी भी 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

5वीं-8वीं में कोई नहीं होगा फेल

5वीं-8वीं की परीक्षा में किसी भी छात्र को बोर्ड की तरफ से फेल नहीं किया जाएगा। छात्रों के पास सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर पास होने का विकल्प होगा। बोर्ड 15 अप्रैल के आसपास कभी भी 5वीं और 8वीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके बाद, बोर्ड 10वीं और 12वीं का भी रिजल्ट जारी करेगा।

इस साल, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च तक आयोजित की गई थी। लगभग 16 लाख उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए पात्र थे।

पिछले साल एमपीबीएसई ने 15 मई को कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी किए थे। कक्षा 5वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27 और कक्षा 8वीं के लिए 76.09 था। वहीं, पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को आए थे। कक्षा 10 में, उत्तीर्ण प्रतिशत 63.2 प्रतिशत था और कक्षा 12 में यह 55.28 प्रतिशत था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें