फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exam 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कल से, यहां जानें कब-कौनसा पेपर होगा?

Tue, 28 Feb 2023 04:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhya Pradesh Board Exam Time-Table 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से बुधवार से मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 की कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
MP Board Exam 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Madhya Pradesh Board Exam Time-Table 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से बुधवार से मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 की कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश बोर्ड और राज्य सरकार की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। कक्षा 10वीं के छात्र बुधवार को हिंदी विषय के पेपर के लिए उपस्थित होंगे।

विज्ञापन

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल 2023 भी यहां बताया गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी जबकि एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दो मार्च से एक अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जुलाई 2023 में परीक्षा में विफल होने वाले छात्रों को एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।  

MP Board Exam 2023: परीक्षा तीन घंटे की होगी

एमपी बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in पर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम-टेबल 2023 विषय कोड, तिथियों और परीक्षा समय के साथ देख सकते हैं। 

 
विज्ञापन

MP Board Exam 2023: 10वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां

परीक्षा तिथियां विषय
1 मार्च, 2023 हिंदी
3 मार्च, 2023 उर्दू
7 मार्च, 2023 सामाजिक विज्ञान
11 मार्च, 2023 गणित
14 मार्च, 2023 संस्कृत
17 मार्च, 2023 अंग्रेजी
20 मार्च, 2023 विज्ञान
25 मार्च, 2023 मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी (केवल बधिर और गूंगे छात्रों के लिए) - पेंटिंग (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) - संगीत
27 मार्च, 2023 एनएसक्यूएफ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें