फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Admit Card 2023: छ्त्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, कल से परीक्षाएं शुरू

Tue, 28 Feb 2023 04:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGBSE Admit Card 2023 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज यानी 28 फरवरी को कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE Admit Card 2023 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज यानी 28 फरवरी को कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार अब बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए अपने हॉल टिकट बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CGBSE 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित होने वाली है। इंटरमीडिएट की थ्योरी परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। परीक्षा देने जाने से पहले परीक्षार्थियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने सभी सामाग्री को रख लिया है, जिससे कि उन्हें परीक्षा हॉल में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ऐसे करें डाउनलोड

  • परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, "सीजीबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2023" डाउनलोड लिंक को देखें और क्लिक करें।
  • दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद, रोल नंबर दर्ज करें और विवरण जमा करें
  • विवरण जमा करने के बाद, सीजीबीएसई प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा
  • विवरण के माध्यम से जाएं और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 

  • छात्रों को सीजीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  • सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान सीजीबीएसई 12वीं प्रवेश पत्र 2023 और स्कूल आईडी लाना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में कोई अनुचित सामान न लेकर जाएं।
  • सीजीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2023 के अनुसार, परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें