फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रद्द की 10वीं बोर्ड परीक्षा, 12वीं की परीक्षा स्थगित

Fri, 14 May 2021 09:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 
विज्ञापन
mp board - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं की परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक स्थगित की गईं हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में 12वीं की परीक्षा के आयोजन की सूचना 20 दिन पूर्व दी जाएगी। 

विज्ञापन


माशिम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में इन परीक्षाओं के आयोजन की सूचना 20 दिवस पूर्व दी जाएगी। साथ ही नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र भी जारी किया है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना आदेश यहां पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। 

आगे की स्लाइड में नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र का सीधा लिंक भी दिया गया है। 
 

बता दें कि पूर्व में एमपीबीएसई, भोपाल की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया था। इन्हें अब अगले आदेश तक टाल दिया गया है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो सका था।  बीते दिनों 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी। लेकिन अब फैसला भी हो चुका है और अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी 12वीं की परीक्षा स्थगित करने संबंधी अधिसूचना की जानकारी ट्वीट कर दी गई है।
आगे की स्लाइड में नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र का सीधा लिंक भी दिया गया है। 
 
विज्ञापन

10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने की अधिसूचना यहां पढ़ें पेज एक

नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी परिपत्र यहां क्लिक कर डाउनलोड करें। 
  1. पेज एक
  2. पेज दो
  3. पेज तीन  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें