हरियाणा सरकार ने हाल ही में सूबे में ज्यादा से ज्यादा 'संस्कृत मॉडल स्कूल' खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लिया गया है। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने बुधवार 5 अगस्त को जानकारी दी है कि राज्य में पहले से ही 22 संस्कृत स्कूल चल रहे हैं एवं और अधिक स्कूल खोले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-फुटपाथ पर रहने वाली अस्मा शेख ने पास की 10वीं की परीक्षा, आगे पढ़ने की भी है इच्छा
यह निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित एक बैठक में लिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री पाल ने बताया कि एक बार और स्कूल खुलने के बाद कुल 104 संस्कृत मॉडल स्कूल चालू होंगे। उन्होंने कहा कि ये स्कूल सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार करेंगे।
इसे भी पढ़ें-CLAT 2020: परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई तिथियों की जानकारी
बता दें कि राज्य सरकार ने 1,000 प्ले वे स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है। ये स्कूल तीन से छह वर्ष की आयु के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने उन आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है जो वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों के परिसर के अंदर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि इन स्कूलों के पाठ्यक्रम को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि इनमें एनिमेशन और ऑडियो-विज़ुअल को भी शामिल किया जाए ताकि छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ सकें।