कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में स्कूलों में तिमाही और छमाही परीक्षा कैसे ली जाए। इसलिए मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन होगा। प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से स्कूलों में शिक्षण सत्र शुरू हो जाता है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से न स्कूल खुले हैं और न अभी तक स्कूल खोलने का कोई निर्णय हुआ है।
इन कारणों की वजह से न ही बच्चों के एडमिशन हो पाए हैं और न ही ठीक से पढ़ाई हो पा रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग नें ऑनलाइन क्लास शुरू की है। लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। इन कारणों को ध्याम में रखते हुए विद्यार्थियों की तिमाही और छमाही परीक्षा कराना मुश्किल होगा। वहीं मासिक मूल्यांकन के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के फायदे का भी मूल्यांकन किया जा सकेगा।
मासिक मूल्यांकन के अंको को रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा की प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है, इसलिए प्रत्येक माह विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। स्कूल न खुले होने की वजह से तिमाही और छमाही जैसी परीक्षाएं लेना सही नहींं होगा।
ये भी पढे़ें : UP Board Result 2020 Date: यूपी बोर्ड 12वीं के बाद विदेशी भाषा में हैं करियर के कई अवसर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।