MHT CET Results: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज 16 जून को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित या जीव विज्ञान (PCM, PCB) के लिए महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने एमएचटी सीईटी परिणाम के साथ ही टॉपर के नाम और उनके पर्सेंटाइल की भी घोषणा की है। इस साल, PCM समूह से 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, साथ ही टॉपर्स सूची भी देख सकते हैं। टॉपर्स सूची में छात्र का रोल नंबर, नाम, लिंग और श्रेणी के साथ-साथ उनके निवास का जिला और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।