एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 03 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन पत्र की पुष्टि 24 जून से 04 जुलाई शाम पांच बजे तक होगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के सत्यापन और पुष्टि के लिए संबंधित जांच केंद्र पर जाना होगा। 03 जुलाई, 2023 के बाद पंजीकृत आवेदनों पर केवल गैर-सीएपी सीटों के लिए विचार किया जाएगा। वहीं, 04 जुलाई 2023 के बाद ई-स्क्रूटनी सेंटर द्वारा स्वीकृत आवेदन भी केवल नॉन-कैप सीटों के लिए ही माने जाएंगे। काउंसलिंग पंजीकरण समाप्त होने के बाद, एमएचटी सीईटी 2023 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर घोषित किया जाएगा।