फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2022: एमएचटी सीईटी की उत्तर कुंजी जारी, चार सितंबर तक दे सकते हैं चुनौती

Fri, 02 Sep 2022 10:16 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Answer Key 2022: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org से एमएचटी सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
MHT CET Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET Answer Key 2022: महाराष्ट्र स्वास्थ्य और तकनीकी सामान्य प्रवेश परीक्षा (MHT CET) 2022 की उत्तर कुंजी गुरुवार, एक सितंबर को पीसीएम और पीसीबी दोनों समूहों के लिए जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org से एमएचटी सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने और एमएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी को चुनौती देने की भी अनुमति होगी, क्योंकि यह अंतिम नहीं बल्कि अंतरिम हैं। एमएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आपत्ति विंडो शुक्रवार, 02 सितंबर, 2022 को खुलेगी।

MHT CET Answer Key 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

 
  • एमएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी तिथि : 01 सितंबर, 2022
  • मएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो : 02 से 04 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक।
  • एमएचटी सीईटी 2022 परिणाम : 15 सितंबर, 2022 तक। 

MHT CET 2022: फाइनल आंसर की जल्द जारी की जाएगी

उम्मीदवार अब इस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। छात्रों के सुझावों के आधार पर एमएचटी सीईटी 2022 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीईटी सेल महाराष्ट्र ने कहा है कि उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2022 उत्तर कुंजी पर 04 सितंबर, 2022 शाम 05 बजे तक आपत्तियां उठाने की अनुमति होगी। एमएचटी सीईटी 2022 अंतिम परिणाम अब 15 सितंबर, 2022 को या उससे पहले जारी होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

MHT CET 2022: महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों में मिलेंगे दाखिले

एमएचटी सीईटी उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जो महाराष्ट्र के विभिन्न राज्य कॉलेजों में उपलब्ध इंजीनियरिंग, बी फार्मेसी और कृषि जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। एमएचटी सीईटी 2022 पीसीएम ग्रुप के लिए 05 से 11 अगस्त, 2022 और पीसीबी ग्रुप के लिए 12 से 20 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें