फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2024: एमएच सीईटी बीटेक प्रवेश के राउंड-3 में 1399 को आवंटित हुई सीट, ऐसे चेक करें आवंटन परिणाम

Fri, 06 Sep 2024 08:27 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी ने बीटेक और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राउंड-3 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें 1399 उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
स्टूडेंट रिजल्ट - फोटो : PC : MRP Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बीटेक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों और 5 वर्षीय एकीकृत मास्टर्स ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी सीएपी-3 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस राउंड 3 सीट आवंटन में कुल 1,399 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org से एमएचटी सीईटी आवंटन आदेश डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


एमएचटी सीईटी ने सीट आवंटन के साथ-साथ, इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड-3 कट-ऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किए हैं। अपना सीट आवंटन पत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लॉगिन लिंक पर अपना एमएचटी सीईटी आवेदन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

बता दें कि जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है, वे 6 सितंबर से 9 सितंबर के बीच स्वयं सत्यापन कर ट्यूशन फीस का भुगतान कर प्रवेश की पुष्टि कर सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, "जिन उम्मीदवारों को पहली बार सीट आवंटन किया गया है या जिन्हें आवंटन में सुधार मिला है या राउंड III में कोई सुधार नहीं हुआ है (पहले की सीट बरकराररखी गई है) वे अंतिम होंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित संस्थान में 9 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा।" 

सरकारी, एडेड, गैर-सहायता प्राप्त संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्त सीटों को प्रदर्शित करें। साथ ही 10-13 सितंबर के बीच समाचार पत्रों में इसका विज्ञापन भी दें। सभी एमएचटी सीईटी कट-ऑफ प्रदर्शित करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।
सीईटी सेल ने संस्थानों को पंजीकृत अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने, कॉलेज की वेबसाइट और संस्थान के नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची प्रदर्शित करने तथा सभी सरकारी प्रवेश नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें