फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2024: जल्द जारी होगा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 13 Apr 2024 08:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Admit Card 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र जल्द ही महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। पीसीबी समूह के लिए परीक्षाएं की 22 अप्रैल से और पीसीएम समूह के लिए 02 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2024 Admit Card: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जल्दी ही जारी किए जाने की उम्मीद है। पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना एमएचटी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

परीक्षा तिथियां

पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि पीसीएम समूह के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा की तारीख 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई, 2024 है। उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है, जोकि जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 पर सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
विज्ञापन

एमएचटी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एमएचटी सीईटी 2024 हॉल टिकट जारी होने के बाद, उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
  • एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें