फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2023 Result: एमएचटी सीईटी रिजल्ट की तारीख घोषित, इस दिन आएंगे नतीजे

Tue, 30 May 2023 10:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2023) के रिजल्ट जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2023 Result: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2023) के रिजल्ट जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। एमएचटी सीईटी परीक्षा का रिजल्ट 12 जून 2023 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल और एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी कोर्स के पहले साल में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

एमएचटी सीईटी परीक्षा का रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परिणाम की जांच करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके वेबसाइट पर लॉग इन करना आवश्यक है। एमएचटी सीईटी 2023 के रिजल्ट में कुल प्रतिशत स्कोर के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के विषयवार अंकों का उल्लेख होगा।

एमएचटी सीईटी 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना आवश्यक है।
 
विज्ञापन

MHT CET रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।

  • एमएचटी सीईटी 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें।

  • छात्रों को अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

  • अब 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

  • एमएचटी सीईटी 2023 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एमएचटी सीईटी रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें