फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2021 Seat Allotment: एमएचटी सीईटी काउंसलिंग के लिए पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम जारी, यहां देखें    

Sat, 04 Dec 2021 06:53 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2021 Seat Allotment: सीएपी राउंड 2 की अंतरिम सूची 8 दिसंबर 2021 को जारी होगी। एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित होती है। फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स को पहले ग्रुप में और फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी दूसरे ग्रुप में शामिल हैं।
विज्ञापन
MHT CET 2021 Seat Allotment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन राउंड 1 परिणामों की घोषणा कर दी गई है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके एमएचटी सीईटी सीट आवंटन 2021 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमएचटी सीईटी 2021 सीट आवंटन च्वॉइस फिलिंग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार किया जाता है। एमएचटी सीईटी 2021 पसंद भरने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्र सीट आवंटन के लिए पात्र हैं। एमएचटी सीईटी परीक्षा को महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग व फार्मा कोर्स में प्रवेश प्राप्त होता है।

एमएचटी सीईटी 2021 राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने का तरीका?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद  “एमएचटी सीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2021” के लिंक पर क्लिक करें।
3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
4. इसके बाद आपके नतीजे प्रदर्शित हो जाएंगे और इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
5. इसे डाउनलोड करें और आवंटन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

एमएचटी सीईटी 2021 राउंड-1 काउंसलिंग सीट आवंटन में ध्यान रखें ये बातें

1. महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल 04 से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में सीट स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलेगा।
2. उम्मीदवार को एमएचटी सीईटी 2021 सीएपी राउंड I में उसे किए गए सीट आवंटन को अपने लॉगिन के माध्यम से घोषणा को स्वीकार करके और यह प्रमाणित करना चाहिए कि योग्यता, अंक, श्रेणी,        लिंग, आरक्षण, विशिष्ट आरक्षण आदि से संबंधित उसका दावा प्रामाणिक और सही हैं।
विज्ञापन

3. सीट आवंटित उम्मीदवारों को अपने लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन मोड से सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
4. साथ ही, ऐसे उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2021 काउंसलिंग के बाद के दौर में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

सीएपी राउंड 2 की सूची 8 दिसंबर को आएगी 
सीएपी राउंड 2 की अंतरिम सूची 8 दिसंबर 2021 को जारी होगी। एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित होती है। फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स को पहले ग्रुप में और फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी दूसरे ग्रुप में शामिल हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की वेबसाइट mahacet.org पर जाकर मिल रही सीटों पर अपनी सहमति देने से पहले सभी दिशा निर्देशों को ठीक से पढ़ लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें