MHT CET 2020 Exam: MHT CET परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई थीं। याद दिला दें कि पंजीकरण प्रक्रिया आज यानि 29 फरवरी, 2020 को खत्म हो रही है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2020.mahaonline.gov.in से विवरण की जांच कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- परीक्षा दो पालियों में 13 अप्रैल, 2020 से 17 अप्रैल, 2020 तक और 20 अप्रैल, 2020 से 23 अप्रैल, 2020 तक आयोजित की जाएगी।
- समूह-वार पारियों की घोषणा बाद में आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा की जाएगी।
- एमएचसीईटी महाराष्ट्र की राज्य प्रवेश परीक्षा हर साल राज्य भर के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जाता है।
- परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
- परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को महाराष्ट्र के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
- जो अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे वे 1 मार्च, 2020 से 7 मार्च, 2020 तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 500 रु. ज्यादा देनी होगी।
एमएचटी सीईटी 2020: महत्वपूर्ण तिथियां-
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 7 जनवरी, 2020
- ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख- 29 फरवरी, 2020
- ऑनलाइन भुगतान की प्रारंभिक तिथि- 7 जनवरी, 2020
- ऑनलाइन भुगतान समाप्ति तिथि- 7 मार्च, 2020
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 5 अप्रैल, 2020
डायरेक्ट लिंक के लिए आगे पढ़ें...