फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने दी फेक डिग्री तो होगी कार्रवाई'

Fri, 28 Feb 2020 02:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के नाम पर पूरे यूपी में बांटी गईं डिग्रियां - फोटो : getty
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का कहना है कि अगर किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने फेक डिग्री दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पास शिकायत गई है कि 18 प्राइवेट यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेच रही हैं, जिनमें से दो हिमाचल प्रदेश की भी हैं। अगर कोई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऐसा करते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य के प्रमुख सचिव (शिक्षा) ने इसे लेकर हिमाचल प्रदेश प्राइवेट इंस्टीट्यूशन रेगुलेटरी कमिशन को खत लिखा है कि, इस बात की जांच की जाए कि वो कौन-सी प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जो फर्जी डिग्री बेच रही है। उन्होंने बताया कि सूबे की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

अगर कोई यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेचने के धंधे में संलिप्त पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि ऐसी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हिमाचल प्रदेश की दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें