फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MH CET 3-Year LLB Round 2: एलएलबी दाखिले के लिए दूसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 25 Aug 2023 04:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MH CET 3-Year LLB Round 2: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 25 अगस्त को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी राउंड 2 आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MHT CET 2023 Seat Allotment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MH CET 3-Year LLB Round 2: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 25 अगस्त को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी दाखिले के लिए दूसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) राउंड दो के तहत पंजीकृत उम्मीदवार अपने एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  cetcel.mahacet.org पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कैप राउंड 2 के तहत सीट आवंटित की गई है, उन्हें कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा और 29 अगस्त तक अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। संबंधित लॉ कॉलेज प्रवेशित उम्मीदवारों की जानकारी 30 अगस्त को पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

MH CET  LLB round 2 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।

  • सीएपी राउंड एडमिशन पर क्लिक करें।

  • अब एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम पर क्लिक करें।

  • 'चेक रिक्ति/आवंटन' टैब पर क्लिक करें।

  • अब अलॉटमेंट राउंड यानी राउंड 2 चुनें और अपनी एप्लिकेशन आईडी दर्ज करें।

  • एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी दूसरा आवंटन परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • एमएच सीईटी एलएलबी राउंड दो सूची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों के नाम सीएपी राउंड एक की अंतिम मेरिट सूची में हैं, उन्हें संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए सीएपी राउंड 3 31 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें