फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय टीईटी 2021: एमटीईटी परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस स्थगित, यहां पढ़िए नोटिस

Thu, 10 Jun 2021 02:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मेघालय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण निदेशालय ने टीईटी 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण निदेशालय ने टीईटी 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। एमटीईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जून से शुरू होने वाली थी,  लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण निदेशालय, मेघालय की आधिकारिक साइट megeducation.gov.in पर स्थगन की आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। इसे लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसे अभ्यर्थी मेघालय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट megeducation.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-असम बोर्ड परीक्षा 2021: जुलाई-अगस्त में होगी 12वीं की परीक्षा, जानिए 10वीं की कब होगी?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मेघालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमटीईटी) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी कि 10 जून से शुरू होने वाला था जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अभी ऑनलाइन आवेदन की नई तारीखों की सूचना नहीं दी गई है। निदेशालय इसे लेकर बाद में जानकारी देगा। यह परीक्षा राज्य में 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पेपर I और पेपर- II दो पेपर शामिल होंगे। एमटीईटी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा और परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु : 11वीं में दाखिले के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 9वीं के अंकों के आधार पर मिलगा एडमिशन 


मेघालय शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसका आयोजन पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के पात्र हो जाते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें