मेघालय बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी किया। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया। जिन विद्यार्थियों ने इस साल बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in के जरिए अपना 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।