देश में बीते सात सालों से मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में कई क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2014 के बाद से देश में यूजी मेडिकल कोर्सेज की सीटें करीब 75 फीसदी बढ़ी हैं तो वहीं, पीजी कोर्सेज की सीटों में 93 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह एक उपलब्धि है।
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में एक लिखित प्रश्न के जवाब में राज्यसभा में बताया गया कि अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल सीटों की संख्या 2014 से पहले 51,348 थी, जोकि अब बढ़कर 89,875 हो गई हैं। जहां यूजी सीटों की संख्या में 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और वहीं, इसी अवधि के दौरान स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या 2014 के पहले तक 31,185 थी जोकि अब बढ़कर 60,202 हो चुकी है।