इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार
इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। बीते सालों के मुकाबले यह NEET UG 2022 में भाग लेने वालों की सर्वाधिक संख्या है। नीट यूजी परीक्षा देश के 500 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी प्रवेश पत्र को ध्यान से देखें और सभी निर्देशों को ठीक से पढ़ें।
यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: कई राज्यों में भीषण बाढ़ की आफत, कैसे होगी नीट परीक्षा?
NEET UG परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
नीट यूजी परीक्षा में दोनों भाग अर्थात खंड ए और खंड बी के लिए नकारात्मक अंकन होगा। NTA ने विश्व स्तर पर सत्यापित और टैम्पर-प्रूफ स्कोरकार्ड वितरित करने के लिए IIT कानपुर, NIC और NeGD (DigiLocker) के साथ ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके NEET - 2022 स्कोर कार्ड वितरित करने की योजना बनाई है। उम्मीदवार किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01169227700 और 011-40759000 और ईमेल neet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।