विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में इंटर्नशिप आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की डिग्री की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता के आधार पर इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा, जो वर्तमान में अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, जहां इंटर्नशिप उनके अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए अनिवार्य है।

विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि भारत सरकार के विदेश विभाग में इंटर्नशिप के लिए आवेदक उम्मीदवारों पर आयु सीमा मानदंड होंगे। इसके तहत 31 दिसंबर को उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप अप्रैल से जून 2022 के दौरान तीन महीने की अवधि के होगी। हालांकि, प्रत्येक इंटर्न को न्यूनतम अवधि एक माह के लिए और अधिकतम तीन माह तक के लिए लगाया जाएगा। एक समयावधि में कुल 75 इंटर्नशिप की पेशकश की जाएगी। सभी चयनित इंटर्न को अप्रैल 2022 में उसी दिन मंत्रालय में शामिल होना होगा।