उम्मीदवारों को अब एमसीसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद, उन्हें 31 जुलाई से 04 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। आवंटित संस्थानों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का सत्यापन 05 से 06 अगस्त से किया जाएगा।
नीट यूजी काउंसलिंग के चार राउंड होंगे। राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। पहला राउंड 20 जुलाई को शुरू हुआ और आखिरी दौर 30 सितंबर को समाप्त होगा। राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 18 अगस्त को जारी किए जाएंगे।