फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग पर क्या है ताजा अपडेट? जानें कब शुरू होगा पंजीकरण

Sun, 01 Sep 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर चुकी है। अब जल्द ही नीट पीजी के लिए काउंसलिंग के लिए तिथियों का एलान करेगी। आइए जानते हैं आईएमएस, बीएचयू द्वारा प्रस्तावित एमडी कार्यक्रमों में सीटों की संख्या कितनी है। 
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही भारत भर के मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर (नीट) पीजी काउंसलिंग तिथियों 2024 की घोषणा करेगी। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


नीट पीजी काउंसलिंग के चार राउंड होंगे-राउंड-1,  राउंड-2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड और समिति सीटों की रिक्तियों के आधार पर और राउंड की घोषणा कर सकती है। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल होगी।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का चिकित्सा विज्ञान संस्थान भी नीट पीजी 2024 रैंक के माध्यम से पीजी मेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश देगा। इस वर्ष मेडिकल श्रेणी के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में बीएचयू को 5वां स्थान मिला है। बीएचयू के एमडी एनेस्थिसियोलॉजी कार्यक्रम में सबसे अधिक सीटें दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू द्वारा प्रस्तावित एमडी कार्यक्रमों में सीटों की संख्या कुल इस प्रकार है: 
  • एमडी (एनेस्थिसियोलॉजी)- 16
  • एमडी (बायोकेमिस्ट्री)- 2
  • एमडी (त्वचाविज्ञान / वेनेरोलॉजी)- 2
  • एमडी (फोरेंसिक मेडिसिन)- 2
  • एमडी (जनरल मेडिसिन)- 10 
  • एमडी (माइक्रोबायोलॉजी)- 2  
  • एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग)- 5
  • एमडी (बाल रोग)- 6
  • एमडी (पैथोलॉजी)- 4
  • एमडी (फार्माकोलॉजी)- 3
  • एमडी (फिजियोलॉजी)- 2  
  • एमडी (निवारक और सामाजिक चिकित्सा)- 3 
  • एमडी (मनोचिकित्सा)- 3 
  •  एमडी (रेडियो- डायग्नोसिस)- 5
  •  एमडी (रेडियोथेरेपी/ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी)- 2 
  • एमडी (तपेदिक और श्वसन रोग)- 3
  • एमडी (जेरिएट्रिक्स)- 2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें