नए शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटन की प्रक्रिया 05 से 06 अगस्त तक की जाएगी और परिणाम 07 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 08 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा। 08 से 14 अगस्त तक शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन 15 से 17 अगस्त तक किया जाएगा।
नीट पीजी के दूसरे राउंड की सीट आवंटन परिणाम 25 अगस्त को घोषित किया जाएगा और तीसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा।