MP Board 2024 परीक्षा विवरण
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 06 फरवरी से शुरू होंगी और 05 मार्च 2024 को समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी, जबकि परीक्षा के अंतिम दिन एनक्यूएसएफ और एआई पेपर के साथ समाप्त होगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा भी हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी। जबकि आखिरी दिन छात्र उर्दू और मराठी का पेपर लिखेंगे।
MP Board 2024 शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण परीक्षाएं
प्रथम वर्ष के लिए शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण परीक्षाएं प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 05, 08, 10 और 13 फरवरी को आयोजित की जाएंगी और दूसरे वर्ष के लिए ये परीक्षाएं 07, 09, 12 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएंगी।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।