MCC NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2024 के काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल स्ट्रे वेकैंसी राउंड के पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से NEET MDS 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एमसीसी नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी। समिति 15 अक्तूबर को नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू करेगी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है।
जिन उम्मीदवारों को पहले सीट आवंटित हुई और उन्होंने सीट कंफर्म की है, वे उम्मीदवार, निजी, डीम्ड कोटा सीटों सहित एआईक्यू या राज्य परामर्श के माध्यम से शामिल हुए उम्मीदवार एमसीसी नीट एमडीएस 2024 विशेष रिक्ति दौर में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने हाल ही में सभी श्रेणियों में नीट एमडीएस 2024 कट-ऑफ में 21.692 प्रतिशत की कटौती की है। इस बदलाव के बाद, एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है।
विकल्प भरने की अंतिम तिथि
एमसीसी नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्तूबर तक दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते है। वहीं उम्मीदवारों के पास शाम 6 बजे तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। आधिकारिक एमसीसी नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, च्वाइस फिलिंग सुविधा 16 अक्तूबर को खुलेगी। साथ ही उम्मीदवार 17 अक्तूबर रात 8 बजे अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं। एमसीसी नीट एमडीएस 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया 17 अक्तूबर, 2024 को निर्धारित है।
आवंटन तिथि
एमसीसी नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन 18 अक्तूबर को होगा। एमसीसी नीट एमडीएस 2024 स्ट्रे वैकेंसी कार्यक्रम के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवार 19 से 25 अक्तूबर तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करें। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "यदि किसी उम्मीदवार को स्ट्रे राउंड में सीट आवंटित की जाती है, तो उसे आवंटित सीट, कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद ज्वाइन करना होगा अन्यथा उसे अगले एक साल के लिए नीट पीजी परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा जमा भी जब्त कर लिया जाएगा।"