NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर देगी। शुल्क का भुगतान करने की समय सीमा भी 7 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in के माध्यम से नीट काउंसलिंग के लिए खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने आज पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है या पूरा कर लेंगे, उन्हें पता होना चाहिए कि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो कल 8 नवंबर (रात 11:55 बजे) बंद हो जाएगी। एमसीसी के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "च्वाइस लॉकिंग अवधि के दौरान, आपके सबमिट किए गए विकल्पों का प्रिंट प्राप्त करने के लिए विकल्पों को लॉक करना आवश्यक है। यदि कोई उम्मीदवार अपने द्वारा सबमिट किए गए विकल्प को लॉक नहीं करता है, तो यह शेड्यूल के अनुसार स्वचालित रूप से लॉक हो जाएगा।