फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में असम राइफल्स की टुकड़ियां तैनात

Thu, 29 Jun 2023 09:07 PM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

Manipur violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और के मुनलाई में असम राइफल्स की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। यह फैसला गुरुवार सुबह हरओथेल गांव की ओर कई दिशाओं से स्वचालित हथियारों की गोलीबारी की आवाज सुनाई देने के बाद सेना ने किया है।
विज्ञापन
assam rifles - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manipur violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और के मुनलाई में असम राइफल्स की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। यह फैसला गुरुवार सुबह हरओथेल गांव की ओर कई दिशाओं से स्वचालित हथियारों की गोलीबारी की आवाज सुनाई देने के बाद सेना ने किया है। सूत्रों के मुताबिक असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को तुरंत तैनात किया गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह सेना ने हरओथेल गांव की ओर कई दिशाओं से स्वचालित हथियारों की आवाज सुनी। इसके बाद तुरंत सेना ने कार्रवाई की, जिसके परिणाम स्वरूप स्थिति नियंत्रण में आ गई। बाद में, क्षेत्र में अभियान चलाते समय, सुरक्षाबलों को भीड़ के हस्तक्षेप का सामना करना पड़ा, जिसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शाम को करीब चार बजे भी एक बार फिर से समूहों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया से स्थिति शांत हो गई। इसके बाद लगभग शाम 5.15 बजे, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के दक्षिण में ग्राम बेथेल की दिशा से गोलीबारी की सूचना मिली। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सेना की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें