Maharashtra Police Bharti Recruitment 2022: महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नौ नवंबर 2022 को कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल ड्राइवर की भर्ती के संबंध में अधिसूचना और अन्य विवरण जारी करेगा। इसे पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट e.policerecruitment2022.mahait.org और मुंबई पुलिस पर प्रकाशित किया जाएगा।
दो चरणों में होगी भर्ता
बता दें कि सितंबर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि विभाग राज्य पुलिस बल के तहत पहले चरण में 8000 और दूसरे चरण में 12000 रिक्तियों को भरेगा। महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन शुरू होने और अंतिम तारीख की घोषणा नोटिफिकेशन में जाएगी।
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 12वीं पास होना चाहिए। महाराष्ट्र पुलिस चालक पदों के लिए, ड्राइविंग में अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की तारीख, सटीक पात्रता मानदंड, चयन मानदंड और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे।