फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपीएसएसएससी ने बढ़ाई वन दरोगा भर्ती आवेदन की तारीख, ऐसे करें आवेदन

Tue, 08 Nov 2022 01:53 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Forest Guard Recruitment: आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख नौ नवंबर, 2022 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों यूपी पीईटी परीक्षा-2021 में सफलता प्राप्त की है, वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
van daroga - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड/वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नौ नवंबर तक अपना आवेदन कर सकते है। वन दारोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख पहले छह नवंबर 2022 थी.  लेकिन अब यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन संशोधन  करने की आखिरी तारीख को 13 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।  अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

यह है पदों की संख्या
यूपीएसएसएससी की ओर से राज्य के वन एवं वन्यजीव विभाग में कुल 701 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती  होनी है, जिसमें अनरिजर्व कैटेगरी के 288, एससी के 168, एसटी के 20 और ओबीसी के 163 पद शामिल हैं. वहीं, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 70 पद रिजर्व हैं।

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से गणित, बायोलॉजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, फॉरेस्ट्री या एग्रीकल्चर या वानकी और पर्यावरण विज्ञान में बैचलर डिग्री होल्डर होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 साल की सर्विस का अनुभव हो या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये देना होगा। वन दरोगा के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में 5200 - 20200 रुपये और ग्रेड पे 2800 रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं,  7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार 92200 - 92300 रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करके अपना आवेदन कर सकेंगे-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें