Maharashtra NEET UG Counselling 2024: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर की अनंतिम चयन सूची स्थगित कर दी है। सेल ने कहा है कि, सीएपी-2 के लिए चयन सूची आज 1 अक्तूबर को शाम 6 बजे के बाद जारी की जाएगी। इसके कारण, एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) राउंड-2 के तहत आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
सीईटी सेल ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह बताया जाता है कि तकनीकी त्रुटि के कारण एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम के सीएपी-2 के लिए चयन सूची 01/10/2024 को शाम 06.00 बजे के बाद घोषित की जाएगी। तदनुसार, एमबीबीएस/ बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए सीएपी-2 में शामिल होने की अंतिम तिथि राज्य काउंसलिंग 06/10/2024 शाम 05.30 बजे तक बढ़ा दी गई है।"