फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra NEET UG 2023: काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण

Sat, 02 Sep 2023 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra NEET UG 2023: महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। राउंड 3 के लिए पंजीकरण 9 सितंबर से शुरू होंगे। विस्तृत शेड्यूल जानने के लिए खबर को पढ़िए।
 
विज्ञापन
Doctor - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra NEET UG 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पास पंजीकरण शुल्क जब्त करने के साथ राउंड 2 में शामिल सीटों से इस्तीफा देने की अंतिम तिथि 8 सितंबर,2023 है।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 9 सितंबर से शुरू होंगे। जिन आवेदकों ने पहले पंजीकरण कराया था और उनकी फीस जब्त कर ली गई थी, उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट - cetcel.net.in/NEET-UG-2023/login पर महाराष्ट्र NEET UG काउंसलिंग पंजीकरण लिंक के अलावा, होमपेज पर एक वैकल्पिक आवेदन लिंक भी उपलब्ध है।

आफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया, "रविवार और बैंक छुट्टियों पर चेक के माध्यम से शुल्क भुगतान की अनुमति है। हालांकि, उन्हें अगले कार्य दिवस पर तुरंत डीडी से बदलना होगा, स्टेटस रिटेंशन फॉर्म भरना वैकल्पिक है, लेकिन एक बार दाखिल करने के बाद इसे वापस नहीं लिया जा सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र NEET UG 2023 राउंड 3 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें


महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 9 से 10 सितंबर, 2023 रात्री 11.59 बजे तक किए जा सकेंगे। फीस भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों के पास 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर रात्री 11.59 बजे तक का समय होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों की जनरल लिस्ट/कंबाइन कॉमन प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट 12 सितंबर को जारी की जाएगी। ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग के लिए 13 से 14 सितंबर रात्री 11.59 बजे तक का मौका होगा। तीसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। फिजिकल ज्वॉइनिंग 16 सितंबर से 20 सितंबर शाम 5.30 बजे तक की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें