Maharashtra NEET UG Counselling 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 30 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया से परिचित कराने में मदद करने के लिए सेल ने सूचना बुलेटिन भी जारी किया है। जिन छात्रों के पास वैध NEET 2021 स्कोर है, वे काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी cetcell.mahacet.org पर प्राप्त कर सकते हैं।
काउंसलिंग कंडक्टिंग अथॉरिटी ने पहले महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों की सूची जारी की थी। काउंसलिंग एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीपीटी, बीओटीएच, बीएएसएलपी, बी (पी एंड ओ), और बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। पंजीकरण प्रक्रिया जानने के लिए नीचे साझा किए गए चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।