महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पांचवी के छात्र की उसके कुछ दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छह जुलाई को सिटिंग अरेंजमेंट के लिए पीड़ित छात्र की अपने चार सहपाठियों के साथ लड़ाई हुई थी। इस झगड़े के दौरान बच्चे को पेट में चोट भी लगी थी।
मृतक की पहचान कार्तिक गायकवाड़ के तौर पर की गई है। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को 10 जुलाई को दी। अगले ही दिन घरवालों ने बच्चे को पास के आब्दीमंडी गांव के अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान 13 जुलाई को पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को लापरवाही से हुई मौत और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।