फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: औरंगाबाद में चार छात्रों ने मिलकर की अपने सहपाठी की हत्या, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 20 Jul 2023 07:22 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले कार्तिक गायकवाड़ ने 10 जुलाई को अपने घरवालों को सहपाठियों के साथ हुई झड़प के बारे में बताया। अगले ही दिन परिवावाले उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पांचवी के छात्र की उसके कुछ दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छह जुलाई को सिटिंग अरेंजमेंट के लिए पीड़ित छात्र की अपने चार सहपाठियों के साथ लड़ाई हुई थी। इस झगड़े  के दौरान बच्चे को पेट में चोट भी लगी थी। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान कार्तिक गायकवाड़ के तौर पर की गई है। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को 10 जुलाई को दी। अगले ही दिन घरवालों ने बच्चे को पास के आब्दीमंडी गांव के अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान 13 जुलाई को पीड़ित ने दम तोड़ दिया। 


पुलिस ने बताया कि बुधवार को लापरवाही से हुई मौत और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें