फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 5-Year LLB 2022: पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिलों के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी

Mon, 14 Nov 2022 11:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 5-Year LLB 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 पंचवर्षीय एलएलबी राउंड 2 आवंटन परिणाम सोमवार, 14 नवंबर, 2022 को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
MHT CET 2022 Seat Allotment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 5-Year LLB 2022: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 पंचवर्षीय एलएलबी राउंड 2 आवंटन परिणाम सोमवार, 14 नवंबर, 2022 को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार एमएचटी सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी दाखिलों के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट llb5cap22.mahacet.org पर देख सकते हैं। महाराष्ट्र सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी एडमिशन राउंड टू के आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी दाखिलों के दूसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने और 15 से 18 नवंबर, 2022 के बीच अपने एडमिशन को कंफर्म कराने की आवश्यकता है। वहीं, कॉलेजों को भी 15 नवंबर से 21 नवंबर, 2022 तक पोर्टल पर भर्ती उम्मीदवारों का विवरण अपलोड करना होगा। इसके बाद 22 नवंबर, 2022 को भरी हुई सीटों और खाली सीटों का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।

इससे पहले 10 नवंबर को महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने पात्र उम्मीदवारों की एमएएच पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिलों के लिए संभावित मेरिट सूची जारी की थी। सीईटी सेल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एमएएच सीईटी कॉमन एलोकेशन प्रोसेस के दूसरे दौर के पूरा होने के बाद, अधिकारी कॉमन एलोकेशन प्रोसेस सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेंगे।

MHT CET 5-Year LLB 2022 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- llb5cap22.mahacet.org पर जाएं।
  2. लॉग इन टैब पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  3. एमएचटी सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी एडमिशन काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  4. कॉमन एलोकेशन प्रोसेस के दूसरे दौर के आवंटन परिणाम की पीडीएफ देखें।
  5. इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें