फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Board: प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए देर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 अक्तूबर तक भरें परीक्षा फॉर्म

Fri, 17 Oct 2025 05:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Board Exams 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की वार्षिक परीक्षा के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) - फोटो : Official website- mahahsscboard.in (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Board Exams 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन देर शुल्क (Late Fee) के साथ शुरू कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 तय की गई है। कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के प्राइवेट विद्यार्थी mahahsscboard.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन शुल्क और प्रक्रिया

प्राइवेट अभ्यर्थियों को 100 रुपये का विलंब शुल्क (Late Fee) देना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। आवेदन की दो फोटोकॉपी, शुल्क रसीद और मूल दस्तावेज फॉर्म में उल्लेखित स्कूल में जमा करें। रजिस्ट्रेशन लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर उपलब्ध है।

Maharashtra Board Exams 2026: परीक्षा कार्यक्रम

 
परीक्षा परीक्षा प्रकार तिथि
HSC (कक्षा 12) प्रैक्टिकल परीक्षा 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026
SSC (कक्षा 10) प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026
HSC (कक्षा 12) लिखित परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च 2026
SSC (कक्षा 10) लिखित परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026

उम्मीदवारों को आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें शामिल हैं -
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (मूल और फोटोकॉपी)
  • हलफनामा (Affidavit)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन

9 मंडलों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2026 की सभी लिखित, प्रायोगिक और अन्य परीक्षाएं राज्य के 9 मंडलों- पुणे, नागपुर, संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम पहले से जारी करने का उद्देश्य जूनियर कॉलेजों और छात्रों को बेहतर तैयारी का समय देना और मानसिक दबाव कम करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें