इस काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन महाराष्ट्र में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय प्रबंधित संस्थानों, विश्वविद्यालय प्रबंधित विभागों और गैर-सहायता प्राप्त निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थानों में एमबीए, एमएमएस कार्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के साथ-साथ सिडेनहैम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन, मुंबई में पीजीडीएम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आपको बता दें की CET सेल ने MAH MBA काउंसलिंग शेड्यूल 2024 की भी घोषणा कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक MAH MBA CAP 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2024 है। इस काउंसलिंग में ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेजों की स्कैनिंग और अपलोडिंग, दस्तावेजों का ई-सत्यापन, विकल्प भरना और विकल्पों की पुष्टि, सीट स्वीकृति, सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान और संस्थानों को रिपोर्ट करना शामिल है।
MAH MBA CAP 2024: आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार, महाराष्ट्र के बाहर के राज्य (ओएमएस), केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रवासी उम्मीदवारों को 1,200 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार [एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस] और व्यक्ति साथ ही केवल महाराष्ट्र राज्य के दिव्यांग उम्मीदवारों को 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा एनआरआई, ओसीआई, ओआईओ, एफएन उम्मीदवारों को 10,000 आवेदन शुल्क के रुप में भरना होगा।