फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बोर्ड: मूल्यांकन नीति तैयार, कक्षा 10वीं के आधार पर जारी किया जाएगा 12वीं का परिणाम, पढ़िए डिटेल्स

Tue, 29 Jun 2021 10:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा बारहवीं का परिणाम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी करने के लिए मूल्यांकन नीति तैयार कर लिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 10वीं के सभी विषयों में से सबसे ज्यादा अंक वाले पांच विषयों के आधार पर कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को लिखित परीक्षा देने का भी विकल्प दिया है।

12 बैठकों के बाद तैयार हुई मूल्यांकन नीति

विज्ञापन

गौरतलब है कि मंत्रियों के समूह (जीओएम) और अधिकारियों की समिति के बीच कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया है। 12 बैठकों के बाद कक्षा 12वीं के परिणाम का फॉर्मूला तैयार किया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए पहले ही कक्षा बारहवीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

Trending Videos

इन विकल्पों पर किया गया विचार

पहले कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और कक्षा बारहवीं के अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर कक्षा 12वीं के अंकों की गणना के लिए एक सूत्र तैयार किया गया था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। समिति ने यह भी सुझाव दिया कि कक्षा 12वीं के परिणाम तैयार करते समय कक्षा 11वीं के अंकों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाना चाहिए।

कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं के लिए खुल सकते हैं स्कूल

इस बीच, यह उम्मीद की जा रही है कि मप्र सरकार जुलाई से नियमित कक्षाओं के साथ स्कूल खोल सकती है क्योंकि संक्रमण के ताजा मामले घट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाओं पर चर्चा हो रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को एक दिन छोड़कर हफ्ते में तीन से चार दिन स्कूलों में उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विद्यालयों का ऑफलाइन शुरू करने से पहले होगा टीकाकरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, अभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही जारी रहेंगी। छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप की मदद से वर्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार उच्च कक्षा के छात्रों को एक दिन छोड़कर विद्यालय आने के लिए कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने और ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने से पहले स्कूलों के फैकल्टी और स्टाफ का टीकाकरण कराना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें