Madhya Pradesh Board of Secondary Education
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड के तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं भी थ्योरी की परीक्षाओं के साथ ही 12 फरवरी से आयोजित की जाएंगी और 31 मार्च तक चलेंगी। डिप्लोमा इन वोकेशनल स्कूल प्री-एजुकेशन (डीपीएसई) और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण की भी परीक्षाएं 12 फरवरी से ही आयोजित होंगी।
इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए नए पैटर्न के आधार पर लेगा। परीक्षा के प्रश्नपत्र में 40 फीसदी सवाल बहुवैकल्पिक, 40 फीसदी सवाल सब्जेक्टिव और 20 फीसदी सवाल एनालिटिकल पूछे जाएगे। इससे पहले केवल 25 फीसदी सवाल ही बहुवैकल्पिक पूछे जाते थे। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नया पैटर्न अकादमिक सत्र 2021-2022 से शुरू किया गया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि दसवीं की थ्योरी परीक्षा में 80 अंक और प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंकों के सवाल दिए जाएंगे। वहीं बारहवीं की परीक्षा में 30 अंक प्रायोगिक के और 70 अंक थ्योरी परीक्षा के मिलेंगे। एनएसक्यूएफ और डीएलएड परीक्षा क पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं के सत्र 2021-2022 में भारतीय संगीत के तबला पख्वाज और संगीत के विषयों को भी जोड़ा गया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं में इन विषयों को सत्र 2022-2023 से जोड़ा जाएगा। उम्मीदवार 2022 में होने वाले दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न और डेटशीट के बारे में अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट
mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रोमोट कर दिया गया था।