फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2025: क्लैट के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन, उम्मीदवार तुरंत करें अपना पंजीकरण

Tue, 15 Oct 2024 01:05 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2025: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में बैठना है, वे आज ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CLAT 2025 Exam - फोटो : Amar Ujala Graphic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आज कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT 2025) में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के पास आज तक का ही समय है। दरअसल आज इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण विंडो बंद होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहता है, वो आज ही ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 4000 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/बीपीएल उम्मीदवारों के लिए 3500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

श्रेणी आवेदन शुल्क (रु.)
अनारक्षित श्रेणी 4,000
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/बीपीएल 3,500

पात्रता मानदंड

आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विषय विवरण
आयु सीमा कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है
यूजी प्रोग्राम 5 वर्षीय एकीकृत लॉ डिग्री
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (यूजी)   10 + 2 या समकक्ष परीक्षा, न्यूनतम 45% अंक
पीजी प्रोग्राम एक वर्षीय एलएलएम डिग्री
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (पीजी)    एलएलबी डिग्री, न्यूनतम 50% अंक

महत्वपूर्ण जानकारी

विषय विवरण
परीक्षा नाम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)
संचालित द्वारा 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
परीक्षा स्तर राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा
परीक्षा तिथि 1 दिसंबर 2024
समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
परीक्षा की अवधि   2 घंटे
कुल प्रश्न 150
विषय खंड कानूनी योग्यता, अंग्रेजी, गणित, तार्किक तर्क, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
कार्यक्रम 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम
शैक्षणिक वर्ष 2025-2026

आवेदन करने के चरण
  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण कराएं।
  • आवेदन पत्र भरें। 
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें, भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

इन संस्थानों में ले सकेंगे प्रवेश

  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु
  • राष्ट्रीय विधिक अध्ययन एवं अनुसंधान अकादमी (एनएएलएसएआर), हैदराबाद
  • राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू), भोपाल
  • पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय (WBNUJS), कोलकाता
  • राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), जोधपुर
  • हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर
  • गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (जीएनएलयू), गांधीनगर
  • गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सिलवासा परिसर, सिलवासा
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू), लखनऊ
  • राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल), पंजाब
  • चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू), पटना
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस), कोच्चि
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा (एनएलयूओ), ओडिशा
  • राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची
  • राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी (एनएलयूजेए), असम
  • दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएसएनएलयू), विशाखापत्तनम
  • तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (टीएनएनएलय), तिरुचिरापल्ली
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), मुंबई
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), नागपुर
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), औरंगाबाद
  • हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू), शिमला
  • राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर (डीएनएलयू), जबलपुर
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डी. बी. आर. ए. एन.एल.यू.), हरियाणा
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी त्रिपुरा (एनएलयूटी), अगरतला
  • आरपीएन लूथरा यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरपीएनएलयूपी), प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें