फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU December TEE 2023: दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, अभी कर दें अप्लाई

Sun, 22 Oct 2023 10:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की आज आखिरी तिथि है। छात्र आज तक बिना विलंब शुल्क के अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ignou admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU December TEE 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय की टर्म-एंड परीक्षा (IGNOU TEE) ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण विंडो आज, यानी 22 अक्तूबर को बंद करने वाला है। आज तक इच्छुक छात्र अपना इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट -  ignou.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

शाम 6 बजे से पहले भर दें फॉर्म

इग्नू टीईई पंजीकरण लिंक आज शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा। शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर टीईई 2023 परीक्षा 1 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।

विलंब शुल्क

उम्मीदवार टीईई दिसंबर के लिए 23 और 27 अक्तूबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद, यानी 28 अक्तूबर से 10 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों को विलंब शुल्क के रूप में 1,100 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें

इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
दिसंबर टीईई आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
निर्देशों को पढ़ें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें