फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2025: आवेदन करने का 18 अक्तूबर तक मिला मौका, बढ़ी अंतिम तिथि, 2 फरवरी को होगी परीक्षा

Fri, 11 Oct 2024 01:09 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2025: आवेदन करने का 18 अक्तूबर तक मिला मौका, बढ़ी अंतिम तिथि, 2 फरवरी को होगी परीक्षा
विज्ञापन
IIT JAM 2025, आईआईटी जैम 2025 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 18 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  jam2025.iitd.ac.in से आवेदन फॉर्म भरना होगा। यह परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में स्नातक  कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं, वे पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। । परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है और भारतीय डिग्री रखने वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड विवरण
शैक्षणिक योग्यता   स्नातक डिग्री पूरी की हो या अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हों
आयु सीमा कोई आयु सीमा नहीं
विदेशी नागरिक  भारतीय डिग्री रखने वाले विदेशी नागरिक 

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों  के आवेदकों और महिला उम्मीदवारों को एक ही टेस्ट पेपर के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी छात्रों को 1,800 रुपये जमा करने होंगे।

श्रेणी आवेदन शुल्क (रु.)
अनुसूचित जाति (एससी) 900
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 900
विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) 900
महिला उम्मीदवार 900
अन्य सभी उम्मीदवार 1,800

परीक्षा कार्यक्रम

आईआईटी में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2 फरवरी, 2025 को JAM 2025 आयोजित किया जाएगा। परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी (बीटी), रसायन विज्ञान (सीवाई), अर्थशास्त्र (ईएन), भूविज्ञान (जीजी), गणित(एमए), गणितीय सांख्यिकी (एमएस, और भौतिकी (पीएच) सहित सात टेस्ट पेपरों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी -पूर्वाह्न सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन संस्थानों में ले सकेंगे प्रवेश

  • आईआईटी भिलाई
  • आईआईटी भुवनेश्वर
  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी हैदराबाद
  • आईआईटी इंदौर
  • आईआईटी जम्मू
  • आईआईटी जोधपुर
  • आईआईटी मंडी
  • आईआईटी (आईएसएम) धनबाद
  • आईआईटी पलक्कड़
  • आईआईटी पटना
  • आईआईटी रुड़की
  • आईआईटी गांधीनगर
  • आईआईटी गुवाहाटी
  • आईआईटी कानपुर
  • आईआईटी खड़गपुर
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी रोपड़
  • आईआईटी तिरुपति
  • आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें