KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सत्र 2022-23 में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी टिकट की पहली सूची जारी कर दी है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वह लॉटरी के तहत परिणाम की पहली सूची को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर सूची को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Admission 2022: सूची जारी होने के बाद क्या करें?
अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉटरी के तहत प्रवेश की पहली सूची को चेक करें और अपने बच्चे का एडमिशन स्टेटस देखें। सूची को राज्य शहर और यहां स्थित केंद्रीय विद्यालय के अनुसार जारी किया गया है। अभिभावक इसके बाद छात्र को अलॉट हुए स्कूल में पहुंच कर वहां के प्रशासन से प्रवेश संबंधित प्रक्रिया की जानकारी लें। स्कूल की ओर से उन्हें सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद वह संबंधित स्कूल में अपने बच्चे के प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि कक्षा 11 वीं के अलावा अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित है।
KVS Admission 2022: जल्द आएगी दूसरी और तीसरी सूची
लॉटरी के तहत प्रवेश के लिए पहली सूची के जारी होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दूसरी और तीसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। दूसरी सूची के जारी होने की तारीख 6 मई, 2022 और तीसरी सूची के जारी होने की तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इसके बाद 6 और 17 मई, 2022 को केवीएस की ओर से एडमिशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की अंतरिम सूची भी जारी की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बात की भी जानकारी दी है कि टीआरई प्रावधानों के तहत एससी/एसटी और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 12 मई 2022 से शुरू होंगे। इन श्रेणियों के तहत चयनित उम्मीदवारों की सूची 23 से 30 मई 2022 को जारी की जाएगी।
KVS Admission 2022: कैसे चेक करें सूची?
- उम्मीदवार सबसे kvsangathan.nic.in या www.education.gov.in/kvs/ पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर लॉटरी रिजल्ट सिस्टम दिखाई देगा।
- अब इसमें राज्य, शहर और स्कूल चेक करें।
- अब आपके सामने पीडीएफ आ जाएगी।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भि निकलवा लें।