फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीएस दाखिला 2021: केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया नया शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 10 Jun 2021 02:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 23 जून 2021 यानी बुधवार को होगी।   

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी की तिथि का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से मार्च महीने में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। किंतु अब केवीएस ने इसे फिर से सुचारु करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

23 जून को जारी होगी पहली सूची
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 23 जून 2021 यानी बुधवार को निर्धारित की गई है। सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की पहली सूची 23 जून 2021 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी और तीसरी सूची क्रमश: 30 जून और 5 जुलाई को जारी होगी।

दसवीं के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

वहीं कक्षा ग्याहरवीं को अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। कक्षा ग्याहवीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित होने के 20 दिन बाद शुरू होगी। केवि के विद्यार्थियों के लिए यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद होगी। वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 10वीं के परिणाम जारी होने के लिए 30 दिन बाद तय की गई है।

यह है संशोधित शेड्यूल 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें