भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) 28 जुलाई, 2019 दिन रविवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के लिए अधिसूचना जारी करेगा। बता दें, कैट 2019 को आईआईएम कैट के नाम से भी जाना जाता है। कैट के संयोजक प्रो. शुभासीस डे के अनुसार परीक्षा इस साल 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 अगस्त, 2019 से होगा और 18 सितंबर, 2019 अंतिम तिथि है।
बता दें कि कैट 2019, देश में प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है।
कैट 2019: मुख्य जानकारी-
- कैट 2019 का आयोजन 24 नवंबर, 2019 (रविवार) को दो सत्रों में किया जाएगा।
- CAT 2019 के लिए परीक्षा के लिए पंजीकरण 7 अगस्त, 2019 से होगा और 18 सितंबर, 2019 अंतिम तिथि है।
- आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार 23 अक्टूबर, 2019 से परीक्षा की तारीख तक अपने परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- कैट 2019 लगभग 156 शहरों के परीक्षण केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करें।
- परीक्षण की अवधि 180 मिनट होगी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...