ATMA 2019: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ने ATMA के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि इसके लिए परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। उम्मीदवार परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड की तिथि- 25 जुलाई, 2019
- परीक्षा की तिथि- 28 जुलाई, 2019
- परिणाम की तिथि- 2 अगस्त 2019
जुलाई सत्र के लिए ATMA 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें -
चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
चरण 2 - उसके बाद संबंधित लिकं पर क्लिक करें।
चरण 3 - आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4 - जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
भविषय के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट संभालकर रखें।
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होगी-
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का पता
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- अभ्यर्थी का फोटो
- परीक्षा के दिन पालन करने वाले दिशानिर्देश
- परीक्षण केंद्र का पता
राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA)। बता दें कि यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा एमबीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित कराई जाती है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...